मूवी या एलबम का नाम : बंदिश बैंडिट्स (2020)
संगीतकार का नाम – शंकर-एहसान-लॉय
हिन्दी लिरिक के लिरिसिस्ट – समीर सामंत
गाने के गायक का नाम – पंडित अजय चक्रबर्ती, फरीद हसन, मोहम्मद अमन
गरज गरज आज मेघ
घनन घनन छायो रे
दमक दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री
इस रुत के संग रंगी
हरित रंग में धरा
सब बिहंग आज दंग
देख रंग ये हरा
इस रुत में आज तू भी
अंग अंग रंग ले
तार की झनकार छेड़
संग में मृदंग दे
घुमड़-घुमड़ काली घटा
रौद्र रूप धर-धर के
धरती का रोम-रोम
धड़के धड़के धड़के
गरज गरज आज मेघ
घनन घनन छायो रे
दमक दमक चमके बिजुरी
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो
कहत है ऋतुराज आयो री