Wednesday, March 22nd, 2023

NFSA Patrata Parchi 2021 Download – समग्र पोर्टल पात्रता पर्ची 2021

Ration Card पात्रता पर्ची क्या है ? – Ration Card पात्रता पर्ची एक प्रकार की Eligibility लिस्ट है , जो सरकार के द्वारा जारी किया जाती है। यह पर्ची यह बताती है कि आप सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशन की सुविधा प्राप्त करने के लिए कौन सी category में आते हैं और आप इस सुविधा को प्राप्त करने योग्य हैं या नहीं । इस सूची में आपके परिवार का समग्र आईडी दर्ज होता है , जिसे डाउनलोड करके आप राशन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। यह पर्ची खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी की जाती है। इसके अनुसार राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम से बनता है।

ration mitra portal MP patrata parchi 2021
ration mitra portal MP patrata parchi 2021

Patrata Parchi 2021 Download

New Patrata Parchi मोबाइल से Download कैसे करें ?

राशन कार्ड पात्रता पर्ची एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है। पात्रता पर्ची डाउनलोड करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों क्रमबद्ध पालन करना होगा।

  • आपको सबसे पहले Google पर जाकर m ration mitra टाइप करना होगा , इसके बाद Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पहले लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब Next पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Login के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको User Name , Password , और Captcha Code दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको L ogin के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको next पेज पर “हितग्राही प्रबंधन प्रणाली ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “नवीन पात्रता पर्ची ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप इस पेज पर आपको नया ऑप्शन दिखाई देगा। आपको नवीन पात्रता पर्ची – परिवारों की चरण – वार सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जिला , स्थानीय निकाय , ग्राम-पंचायत , गांव ,वार्ड और चरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको “परिवार की प्रथम सूची डाउनलोड करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी पात्रता पर्ची डाउनलोड हो जाएगी।
  • पात्रता पर्ची डाउनलोड होने के बाद Open के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपकी पात्रता पर्ची की सूचि ओपन हो जाएगी।
  • इस पेज से आपको समग्र आईडी को कॉपी करना होगा।
  • इसके बाद आपको Back होम पेज पर जाना होगा।
  • इस पेज पर आपको नवीन पात्रता पर्ची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद “पात्रता पर्ची डाउनलोड करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Next पेज पर आपको अपने परिवार की आईडी 8 -digit में दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद Captcha code दर्ज करना होगा।
  • अब अंत में “परिवार देखें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी पात्रता पर्ची ओपन हो जाएगी , इसमें डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी खाद्यान्न पात्रता पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप इस पर्ची का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं , इससे आपको राशन प्राप्त करने में सुविधा होगी।

Ration Mitra Portal – Add New Member in Patrata Parchi

राशन मित्र पोर्टल पर नए सदस्य का नाम जोड़ना क्यों आवश्यक है ?

राशन कार्ड एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है , जो भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाता है। प्रत्येक परिवार का अपना एक राशन कार्ड होता है , जिसमे परिवार के प्रत्येक सदस्य का नाम होता है। सदस्यों की संख्या के अनुसार परिवार को राशन प्राप्त होता है। इसलिए परिवार में किसी नए सदस्य का जब आगमन होता है तो उसका नाम राशन कार्ड में जोड़ा जाता है , अब ये प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। आप आसानी से सदस्य का नाम जोड़ सकते हैं या किसी सदस्य का नाम हटा भी सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे आसानी से ये काम आसानी से कर सकते हैं।

राशन मित्र पोर्टल पर पात्रता पर्ची में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े ?

यदि आपके परिवार में किसी नए सदस्य का जन्म हुआ है या शादी के बाद नए सदस्य का परिवार के आगमन हुआ है। आप परिवार के नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा।

  • आपको सबसे पहले राशन मित्र पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट (rationmitra.nic.in) पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Next पेज पर आपको User Name , Password और Captcha Code दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको “सदस्य जोड़े ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे , इनमें से ऑप्शन “परिक्षण उपरांत पात्र सदस्य का नाम पात्रता पर्ची में जोड़ने हेतु अनुसंशा करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज पर आपको सदस्य की समग्र आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको “View Members Details ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक Warning Message प्राप्त होगा , जिस पर आपको “OK ” करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा , पर आपको सदस्य नाम जोड़ने के कारण को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड के अनुसार सदस्य का नाम, जेंडर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगा।
  • इसके बाद घर के मुखिया से सदस्य का क्या सम्बन्ध है , वह भी दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद नीचे एक ऑप्शन दिया गया है ” Member Aadhaar KYC is not completed ” क्या आप फिर भी इस सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं। इस ऑप्शन के आगे के चेक आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आदेश क्रमांक , आर्डर क्रमांक और रिमार्क दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “उपभोक्ता सदस्य को पात्रता पर्ची में जोड़े ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नए सदस्य का नाम जोड़ने का मैसेज प्राप्त होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से नए सदस्य का नाम राशन मित्र पोर्टल पर जोड़ सकते हैं।

Also check – Jaa Lifestyle Login and IFHRMS login

Remove Member from NFSA Ration Card Patrata Parchi

अपात्र परिवार या सदस्य का नाम राशन कार्ड से किस प्रकार हटाऐं या अपात्र परिवार की राशन पर्ची किस प्रकार कैंसिल करें ?

  • आपको सबसे पहले राशन मित्र पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट (rationmitra.nic.in) पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब Next पेज पर आपको User Name , Password और Captcha Code दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको “पात्रता पर्ची प्रबंधन प्रणाली ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ” पात्रता पर्ची रद्द करने की अनुसंशा करें ” के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे , इनमें से पहले ऑप्शन “अपात्र परिवारों की पात्रता पर्ची रद्द करने की अनुसंशा करें ” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको परिवार आईडी दो बार दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको “Show Family Details ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका Family Details पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर नीचे आपको ” क्या आप परिवार की पात्रता पर्ची निरस्त करना चाहते हैं और परिवार की राशन की सुविधा बंद करना चाहते हैं ” का ऑप्शन दिखाई देगा , आपको इस ऑप्शन के आगे के चेक बॉक्स पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपसे पात्रता पर्ची निरस्त करने का कारण पूछा जाएगा। अब दिए गए ऑप्शन में से आपको कारण Select करना होगा।
  • इसके बाद आपको आदेश क्रमांक , आर्डर डेट और रिमार्क दर्ज करना होगा।
  • अब नीचे दिए गए Red ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपात्र परिवार की राशन पर्ची cancel कर सकते हैं।

अन्य किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक राशन मित्र ऐप डाउनलोड करें या फिर आधिकारिक वेबसाईट पर जाएँ ।