यह भी पढ़ें => [List] NFSA उत्तराखंड राशन कार्ड नई लिस्ट में नाम देखें
उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना 2022 क्या है?

उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना विवरण
नाम | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | मुख्यमंत्री घस्यारी योजना |
विभाग का नाम | प्रदेश सरकार |
राज्य का नाम | उत्तराखंड |
योजना लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ का प्रकार | सस्ते दामों में पशु चारा |
उद्देश्य / मकसद | प्रदेश में महिला सशक्तिकरण |
पंजीकरण विधि | जल्द उपलब्ध होगी |
पंजीकरण शुल्क | कुछ नहीं |
अंतिम तिथि | जल्द उपलब्ध होगी |
विभाग वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
रजिस्ट्रेशन लिंक | जल्द उपलब्ध होगा |
विज्ञप्ति लिंक | जल्द उपलब्ध होगा |
हेल्पलाइन नं. | जल्द उपलब्ध होगा |
यह भी पढ़ें => बेटी शादी अनुदान योजना उत्तराखंड 50,000 रुपये ग्रांट आवेदन पत्र
मुख्यमंत्री घस्यारी योजना 2022 के अंतर्गत लाभ
Benefits Provided under Uttarakhand Mukhya Mantri Ghasiari Yojana 2022 -: विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के एक बयान के अनुसार उत्तराखंड राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान 562 लोगों ने जंगली जानवरों के हमलों के कारण अपनी जान गँवाई है। इनमें सबसे ज्यादा हमले पहाड़ी क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा लेने जाने वाली महिलाओं पर हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना को जल्द शुरू किया जायेगा। इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में पशुपालन करने वाली सभी महिलाओं को सस्ते दामों में पशु चारा उपलब्ध कराया जायेगा। कम दामों में चारा उपलब्ध करवाने हेतु सरकार सस्ते गल्ले यानी राशन के कोटे की तरह ही प्रदेश में 7771 केंद्रों को स्थापित करेगी। इन सभी केंद्रों के माध्यम से गांवों तक पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराया जायेगा।यह भी पढ़ें => [रजिस्ट्रेशन] उत्तराखंड रोजगार पंजीकरण 2022 व नवीनीकरण ऑनलाइन
मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के साथ अन्य योजनाएं
Other Schemes Launched with Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana -: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिला स्वरोजगार योजना / Uttarakhand Mahila Swarojgar Yojana के अंतर्गत अब प्रदेश की महिलाओं को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में ही उत्तराखंड के 20 हजार महिला समूहों को 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण जल्द-से-जल्द प्रदान किया जायेगा। महिला सशक्तिकरण पर आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी भी महिलाओं के ऊपर पूरे परिवार का भार होता है। सरकार उसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना / Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana तथा उत्तराखंड महिला स्वरोजगार योजना / Uttarakhand Mahila Swarojgar Yojana को तेजी से सभी गावों में पहुंचाएगी।-:- कृपया ध्यान दें -:-
अभी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना / Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana की मात्र घोषणा की गई है। इस योजना हेतु कोई आधिकारिक विज्ञप्ति अभी जारी नहीं की गई। जल्द ही ऑफिसियल नोटिफिकेशन को उत्तराखंड राज्य की आधिकारिक वेबसाइट https://uk.gov.in/ पर जारी किया जायेगा। जैसी ही यह वेबसाइट पर उपलब्ध होगा हम आपको पूरी जानकारी के साथ अपनी वेबसाइट HindiReaders.In पर तुरंत सूचित कर देंगे। तब तक उत्तराखंड से जुड़ी अन्य योजनाओं हेतु हमारी वेबसाइट पर आते रहें।यह भी पढ़ें => msy.uk.gov.in उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन पंजीकरण