यह भी पढ़ें – बिहार आंगनवाड़ी लाभार्थी अनुदान योजना ऑनलाइन पंजीकरण व सूची
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2022

यह भी पढ़ें – [Registration] प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोज़गार अभियान
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का उद्देश्य:
Main Objective of Bihar Badh Rahat Yojna -: बिहार में बाढ़ आना एक आम समस्या बन चुकी है। इसकी तरफ सरकार बराबर ध्यान देती है मगर फिर भी किसी न किसी तक सरकार की मदद नहीं पहुंच पाती है। सरकार का उद्देश्य है कि वह बाढ़ पीड़ित परिवारों तक किसी तरह पैसों में मदद कर सकें। इसलिए बिहार सरकार ने बिहार वासियो को लिए बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना की पहल की है।जान-माल के नुकसान का अलग से ब्यौरा:
Separate Details of Loss of Life and Property for Compensation under Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana -: हम सभी जानते है कि बाढ़ जब आती है तब जान के साथ माल की भी हानि होती है। बाढ़ द्वारा हानि कई प्रकार में हो सकती है, जैसे फसल का बर्बाद हो जाना, घर का डेह जाना और पशुओं के साथ-साथ इंसानों की भी मौत हो जाना। बिहार के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में लोगों की कई प्रकार की हानि के हिसाब से ही बिहार सरकार की तरफ से मुआवजा मिलेगा। इसके लिए सरकार ने अलग अलग विभाग को काम सौंप दिया है। एक विभाग बाढ़ से पीड़ित परिवार का ब्यौरा बनाएगा और एक विभाग घर देह जाने से सम्बंधित ब्यौरा देगा। इसके साथ ही फसल बाढ़ के कारण ख़राब होने से कृषि विभाग इस मामले को देखेगी। किसी की गाय, भैंस बकरी या मुर्गी आदि की जान की हानि होने पर उसे अलग से मुआवजा मिलेगा। इस तरह सरकार ने अलग-अलग हानि होने पर अलग अलग मुआवजा देने की तयारी की है।यह भी पढ़ें – [Form] मुख्यमंत्री कामगार उद्यमी सह रोजगार सृजन योजना आवेदन
किस स्थिति में किस तरह का मुआवजा मिलेगा
In Which Case What Kind of Compensation Will Be Received under Bihar Badh Rahat Yojana -: बिहार सरकार ने एक लिस्ट को जारी किया है जिसमे बताया गया है कि बाढ़ के आने से किस परिवार को या लोगों को किस तरह का मुआवजा मिलेगा। नीच बाढ़ के मुआवजे की दी गई है।- सबसे पहले है जो परिवार बाढ़ से प्रभावित है उस परिवार को बिहार सरकार ने 6000 रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
- अगर किसी की बाढ़ के कारण मौत हो जाती है तो उसके परिवार को सरकार 4 लाख रुपए मुआवजा देगी।
- कपड़े का नुकसान होने पर 1800 रुपये मुवावजे के तौर पर मिलेंगे।
- बर्तन का नुकसान ओने पर परिवार को 2000 रुपए मुवावजे के तौर दिए जायेंगे।
- इसके साथ ही आपको प्रति हैक्टेयर फसल के नष्ट होने पर सरकार 6800 रुपये बिहार सरकार की तरफ से मिलेंगे।
- अगर आपके गाय या भैंस की बाढ़ की वजह से जान चली जाती है तो बिहार सकरार परिवार को 30,000 रुपए का मुआवजा देगी।
- अगर आपने घोड़ा पाल रखा है तो उसकी जान जाने पर सरकार 25 हजार रुपए प्रति घोड़े पर मिलेगा।
- आपको प्रति बकरी, भेड़ और सूअर की मौत होने पर 3000 रुपए मिलेगा।
- बाढ़ से किसी का कच्चा या पक्का मकान देह जाता है तो उस परिवार को 95100 रूपये मिलेंगे।
- प्रति मुर्गी के मरने पर 50 रुपए मिलेंगे।
- आपको पक्के माकन के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 5200 रुपए मिलेँगे।
- कच्चे माकन के आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 3200 रुपये मिलेंगे।
- जानवर के शेड होने क्षतिग्रस्त पर 2100 रुपए मिलेंगे।
- अगर आपकी झोपडी का पूर्ण नुकसान हो जाता है तो सरकार की तरफ से 4100 रुपए की राशि दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – बिहार राशन कार्ड नई PDF सूची जिलावार लिस्ट डाउनलोड करें
बिहार में बाढ़ प्रभावित जिले जहाँ जिन्हें मुआवजा मिलेगा:
List of Flood Affected Districts in Bihar Where Citizens will Receive Compensation under Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana -: यहाँ नीचे हम उन जिलों की सूची प्रदान कर रहे हैं, जिन जिलों के लोगों को बिहार सरकार द्वारा बाढ़ राहत योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की जायेगी।- गोपालगंज
- खगरिया
- पश्चिम समस्तीपुर
- चंपारण
- सरन
- पूर्वी समस्तीपुर
- सीतामढ़ी
- शिवहर
- सुपौल
- किशनगंज
- दरभंगा
- मुजफ्फरपुर
बिहार बाढ़ राहत योजना हेतु पात्रता और दास्तावेज:
Eligibility Criteria & Required Documents List to Apply for Badh Rahat Yojana in Bihar -: यहाँ हम नीचे बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा होगा।- इसकी पहली पात्रता है कि आपका क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होना चाहिए।
- आपका घर पंचायत या गांव में होना जरूरी है।
- आपका क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाना चाहिए।
- आपका बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए ताकि बिहार सरकार आपके खाते में मुआवजे की राशि सीधे डाल सके।
- बिहार का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो आप आधार कार्ड से भी आवेदन कर सकते है।
यह भी पढ़ें – elabharthi.bih.nic.in ई-लाभार्थी पेंशन भुगतान स्टेटस देखें
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के लिए आवेदन
How to Apply for Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana -: बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत मुआवजा लेने हेतु आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का अनुसरण करना होगा।- अगर आप बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेना चाहते हो, तो आपको किसी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
- बिहार सरकार ने मुआवजा देने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में शिविर लगाने का इंतजाम किया है। यह आपके क्षेत्र के आस पास ही लगाय जायेंगे।
- सबसे पहले आपको इन शिविर में जाना है। बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के शिविर में पहुंचने के बाद आपको वहां अपने परिवार की जानकारी देनी है और अपने जान या माल की हानि को बताना है।
- शिविर में बैठे अधिकारियों को पूछी गई जानकरी को सही बताना है। जैसे नाम, पता, परिवार में सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर, बैंक खाता की डिटेल आदि।
- इसके बाद आपको बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के तहत पंजीकृत कर लिया जायेगा। इसके बाद आपके नुकसान के हिसाब से आपकी सारी जानकारी सम्बंधित विभाग को भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – बिहार कृषि इनपुट अनुदान/सब्सिडी योजना आवेदन व स्टेटस चेक करें✥ हमारा फेसबुक पेज लाइक करें ✥ ✥ हमारा ट्विटर हैंडल फॉलो करें ✥ उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से जरूर लाभ मिलेगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों तथा परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको इस जानकारी से सम्बंधित कोई जानकारी हेतु मदद चाहिए, तो आप हमसे सहायता ले सकते हैं। कृपया अपना प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हमारी टीम आपकी पूरी सहायता करेगी। यदि आपको किसी और राज्य या केंद्र सरकार की योजना की जानकारी चाहिए तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में हमसे पूछें।