[PDF] किसान कर्ज माफ़ी योजना राजस्थान लाभार्थी लिस्ट डाउनलोड

Rajasthan KCC Loan Mafi List 2022 | Karj Mafi Online List PDF Download | Kisan Karj Mafi 2022 PDF | Rajasthan CM Kisan Karj Mafi 2022 | Loan Waiver Portal Rajasthan List | PM Kisan Karj Mafi Rajasthan | Kissan Karj Mafi List Check Name | Kisan Karj Mafi Yojana Search Name राजस्थान सरकार ने राजस्थान अंतत: 7,000 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना (Rajasthan Krishi Rin Mafi Yojana) में शामिल किसानों की सूची जारी कर दी है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने चुनाव में अपने किये हुए वादे को पूरा करने के लिए पहला कदम उठा लिया है।  इस राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना (Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana – Rajasthan Farmer Loan Waiver Scheme) को आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण प्रणाली से जोड़ा गया है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल भाजपा द्वारा ऋणों को माफ करने में देरी के विरोध में जेल भरो आंदोलन का आह्वान भी शुरू कर दिया था। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हाल ही में चुनी गई कांग्रेस सरकारों ने जनवरी में अपने-अपने राज्यों में किसानों के लिए ऋण माफी कार्यक्रम शुरू किया था।

राजस्थान किसान लोन माफी योजना लिस्ट

Rajasthan-Kisan-Karj-Mafi-Yojana-List-PDF-Download

Rajasthan Kisan Loan Mafi Yojana List PDF -: राजस्थान में, सरकार छोटे और मध्यम किसानों द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए ऋणों को माफ करने की प्रक्रिया को प्रारम्भ कर दिया है तथा राजस्थान किसान ऋण माफ़ी योजना की पहली सूची (Rajasthan Kisan Rin Mafi Yojana First List) भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://lwa.rajasthan.gov.in/ पर जारी कर दिया है।

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान फसल ऋण माफ़ी योजना (Mukhyamantri Kisan Fasal Rin Mafi Yojana) के अंतर्गत अधिकतम दो लाख रुपये (Rs 200000) तक के कर्ज को माफ़ करने की सीमा का निर्धारण किया है। 

सरकार द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार उन सभी किसानों के कर्ज को माफ़ कर दिया जायेंगे जिनके ऊपर किसी भी वाणिज्यिक बैंक, राष्ट्रीकृत बैंक अथवा ग्रामीण बैंक द्वारा 30 नवंबर 2018 से पहले किसी भी प्रकार का आपातकालीन फसल ऋण बकाया रह गया हो।

राजस्थान सरकार द्वारा कर्ज माफ़ी योजना हेतु श्रेणी निर्धारण

Categories for Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana: राज्य की नई सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है कि राज्य के किसानों का 18000 करोड रुपए तक का कर्ज कवर किया जायेगा। 

राजस्थान सरकार द्वारा आपातकालीन किसान कर्ज माफ़ी योजना हेतु दो श्रेणियों में किसानों को बांटा गया है। सभी किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित की गई इन दोनों श्रेणियों के अनुरूप ही लाभ प्रदान किया जायेगा।

 

पहली श्रेणी (First Category)

पहली श्रेणी में उन सभी लघु एवं सीमांत किसानों को कवर किया गया है जिनके पास दो हेक्टेयर तक की कृषि भूमि है। इस श्रेणी में वो किसान लाभान्वित होंगें जिन्होनें पिछली सरकार यानी वसुंधरा राजे के कार्यकाल में कर्ज माफ़ी हेतु आवेदन किया तथा 50 हजार रुपये तक कर्ज माफ़ी के रूप में चूका दिए गए हैं। 

उनकी बची हुई शेष राशि यानी 1.5 लाख रुपये का भुगतान हेतु वर्तमान सरकार सहायता करेगी। इस तरह राजस्थान सरकार द्वारा किसान कर्ज माफ़ी योजना (Rajasthan Kisan Karz Mafi Yojana) हेतु कुल 2 लाख रुपये का भुगतान किया जायेगा।

दूसरी श्रेणी (Second Category)

इस श्रेणी के अंतर्गत उन सभी किसानों को शामिल किया जायेगा जो पहले श्रेणी के अंतर्गत नहीं आते यानी लघु एवं सीमांत किसान नहीं हैं परन्तु वसुंधरा सरकार के समय में उनको अनुपातिक आधार पर लोन माफी योजना में शामिल किया था था। 

इस प्रकार के किसानों का जितना भी बकाया बैंक में है वह नई योजना के साथ शामिल कर दिया जायेगा (अधिकतम दो लाख रुपये तक) तथा भुगतान कर दिया जायेगा।

किसान लोन माफी योजना हेतु पोर्टल सुविधा

Benefits of Loan Waiver Portal Rajasthan -: जैसा की हमने ऊपर बताया है कि जो लघु या सीमान्त किसान श्रेणी में नहीं आते उनको भी राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना सूची (Rajasthan Kisan Karz Mafi Yojana List) में शामिल किया गया है। राज्य सरकार जगह-जगह पर कैम्पों का आयोजन भी कर रही है ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ प्रदान किया जा सके। 

राज्य के किसान अब अपने पुराने कर्ज से छुटकारा पा कर अब अपनी अगली फसलों पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। एक और बात का ख़ास ध्यान रखें कि जिन भी किसानों का अभी तक भामाशाह कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ वो अपना कार्ड जल्द से जल्द लिंक करवा लें। 

दोनों कार्डों को लिंक करवाने के लिए आप नजदीकी जन सेवा केंद्र में जा सकते हैं। इस Rajasthan Kisan Fasal Karj Mafi Yojana List में उन किसानों के परिवारों को भी लाभ दिया जायेगा जिनके परिवार में किसान की मृत्यु हो चुकी है इसके लिए उनको मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।

राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना के लाभ

Benefits Provided under Rajasthan Kisan Aapatkalin Fasal Karj Mafi Yojana: जैसा की हम सभी जानते हैं लघु और सीमान्त किसान हमारे समझ में सबसे कमजोर वर्ग के अंतर्गत आते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना को शुरू किया गया है।

  • इस योजना में शामिल होने वाले किसानों के बैंकों द्वारा लिए गए कर्ज / अतिदेय का सरकार द्वारा भुगतान किया जायेगा। 
  • सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का किस भी राष्ट्रीयकृत बैंक द्वारा लिया गया कर्जा भुगतान किया जायेगा जिसके लिए सरकार ने 18000 करोड रुपए के बजट की घोषणा की है।
  • राज्य सरकार फसली वर्ष के लिए सब्सिडी भी प्रदान करेगी जिसके लिए सरकार ने 384 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया है तथा क्षतिपूर्ति ब्याज के रूप में लगभग 160 करोड़ रुपये भी किसानों के लिए आवंटित करेगी। 

राजस्थान किसान ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें

How to Get Rajasthan Kisan Rin Mafi Praman Patra: सरकार द्वारा तय किये गए मानदंडों के अनुसार इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में लगभग 29 लाख किसानों (लघु, सीमान्त एवं अन्य) का अधिकतम दो लाख रुपये कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया चलाएगी। 
  • राजस्थान सरकार पहली बार इतनी बड़ी रकम को कर्ज माफ़ी योजना के लिए खर्च करेगी। सरकारी आंकड़ों के आधार पर बीते चार फसली-वर्षों में इकतीस लाख पैंसठ हज़ार मैट्रिक टन कृषि उपज खरीद करने का रिकॉर्ड बनाया है। 
  • इस योजना में जो भी किसान बैंक से नया लोन लेगा उसे राज्य सरकार दस लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर भी प्रदान करेगी। 
  • ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सभी पत्र किसानों को राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिविर में हिस्सा लेना होगा जो की ग्राम सेवा सहकारी समिति में लगाया जयेगा। सभी किसानों को ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र वहीँ से प्रदान किया जायेगा। 
  • एक बार मूल ऋण समाप्त होने के बाद किसानों को अपनी बकाया राशि का भुगतान करना होगा। बकाया जमा करने के बाद किसान फिर से उतनी ही राशि का लोन प्राप्त कर सकते हैं। 
  • यदि आप किसान हैं तथा अपने प्रमाण पत्र से जुड़ी कोई भी जानकारी के लिए आप ज़िला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा या अपने नजदीकी ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

राजस्थान किसान फसल कर्ज माफ़ी सूची डाउनलोड करें

Download Rajasthan Kisan Fasal Karj Mafi Suchi : इस सूची को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको हमारे द्वारा नीचे दिए हुए लिंक पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर आपको सबसे पहले “खोजें – Search” बटन पर क्लिक करना होगा।

Official Website to Download Rajasthan Kisan Fasal Karj Mafi Suchi ==> http://lwa.rajasthan.gov.in/
  • अब आपके कंप्यूटर या फ़ोन में एक पेज आपके कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर दिखेगा। इस पेज पर आपको सबसे पहले “नई योजना – New Scheme 2018-19 या पुरानी योजना – Old Scheme” में से एक विकल्प चुनना होगा। उसके बाद दी गई सूची में से अपने “बैंक का नाम – Bank Name, बैंक की ब्रांच का नाम – Branch Name तथा पैक्स का नाम – PACS Name” चुनना होगा और “सबमिट – Submit” बटन को दबाना होगा।
  • अब जैसा की आप हमारे द्वारा दिए हुए नीचे चित्र में देख सकते हैं ऐसे ही आपके कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर भी किसानों की पूरी सूची आ जाएगी जिनका भी लोन राजस्थान सरकार द्वारा माफ़ किया गया है। इस सूची में कुल लोन की राशि तथा सरकार द्वारा दी गई छूट की जानकारी दी हुई है।
यदि आप लोन वेवर पोर्टल पर लॉगिन करना चाहते हैं तो कृपया हमारे द्वारा नीचे प्रदान किये गए लिंक पर जाएँ जहाँ पूरी जानकारी हिंदी में प्रदान की गई है। यह एक PDF File है जिसे आप अपने फ़ोन या कंप्यूटर पर डाउनलोड भी कर सकते हैं ताकि भविष्य में भी आप इससे सहायता प्राप्त कर सकें।
Rajasthan Loan Waiver Portal Login ==> https://lwa.rajasthan.gov.in/ACT/d91a241b-221e-4e31-81d9-2c8b75b038cc.PDF

You may also like...