Monday, March 20th, 2023

नग़मा-ओ-शेर की हिंदी लिरिक्स – Naghma-O-Sher Ki Saugaat Hindi Lyrics (Lata Mangeshkar, Gazal)

मूवी या एलबम का नाम : ग़ज़ल (1964)
संगीतकार का नाम – मदन मोहन
हिन्दी लिरिक के लिरिसिस्ट – साहिर लुधियानवी
गाने के गायक का नाम – लता मंगेशकर

नग़मा-ओ-शेर की सौगात किसे पेश करूँ
ये छलकते हुए जज़बात किसे पेश करूँ

शोख़ आँखों के उजालों को लुटाऊँ किस पर
मस्त ज़ुल्फ़ों की सियह रात किसे पेश करूँ
नग़मा-ओ-शेर की

गर्म साँसों में छुपे राज़ बताऊँ किसको
नर्म होठों में दबी बात किसे पेश करूँ
नग़मा-ओ-शेर की

कोई हमराज़ तो पाऊँ, कोई हमदम तो मिले
दिल की धड़कन के इशारात किसे पेश करूँ
नग़मा-ओ-शेर की…