मूवी या एलबम का नाम : अर्पण (1983)
संगीतकार का नाम – लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
हिन्दी लिरिक के लिरिसिस्ट – आनंद बक्षी
गाने के गायक का नाम – लता मंगेशकर
परदेस जा के परदेसिया
भूल न जाना पिया
तन-मन किसी ने तुझे अर्पण किया
परदेस जा के परदेसिया…
इक तेरी ख़ुशी के कारण
लाख सहे दुख हमने ओ साजन
हँस के जुदाई का ज़हर पिया
परदेस जा के परदेसिया…
दिल में तेरा प्यार बसाया
दिल को जैसे रोग लगाया
सारी उमर का दर्द लिया
परदेस जा के परदेसिया…
अब जाओगे कब आओगे
जब आओगे तब आओगे
इतने दिन है कौन जीया
परदेस जा के परदेसिया…