साँस अलबेली हिंदी लिरिक्स – Saans Albeli Hindi Lyrics (Pt. Channulal Mishra, Aarakshan)

मूवी या एलबम का नाम : आरक्षण (2011) संगीतकार का नाम – शंकर-एहसान-लॉय हिन्दी लिरिक के लिरिसिस्ट – प्रसून जोशी गाने के गायक का नाम – पंडित छन्नूलाल मिश्रा साँस अलबेली, साँस अलबेली कौन सी डोर खींचे कौन सी काटे रे साँस अलबेली कहे काहे मोहे बाँटे रे कौन सी डोर खींचे… साँस अलबेली… मन जंगल में आँधी हलचल पत्ते बिछड़न लागे रे लहर लहर उत्पात नदी में ह्रदय ज्वार सा जागे रे जीवन शोर आये और जाये शास्वत बस सन्नाटे रे कौन सी डोर खींचे… बड़े जतन से फसल लगाये चुन चुन बीज रचाये बाँध टकटकी की रखवारी दबी अंकुर मुस्काये भाग्य चिरईया बड़ी निठुर है कौन जो उसको डाँटे रे कौन सी डोर खींचे…

You may also like...