मौसम मस्ताना हिंदी लिरिक्स – Mausam Mastana Hindi Lyrics (Asha, Dilraj, Annette, Satte Pe Satta)

मूवी या एलबम का नाम : सत्ते पे सत्ता (1982) संगीतकार का नाम – आर.डी.बर्मन हिन्दी लिरिक के लिरिसिस्ट – गुलशन बावरा गाने के गायक का नाम – आशा भोंसले, दिलराज कौर, ऐनेट पिंटो मौसम मस्ताना, रस्ता अनजाना जाने कब किस मोड़ पे बन जाये कोई अफ़साना मौसम मस्ताना… आजकल दिल अक्सर मचल-मचल जाये जबसे आई जवानी बड़ा तड़पाये नहीं भरोसा इसका, कब हो जाये किसका अभी तलक तो अपना है कब हो जाये बेगाना मौसम मस्ताना… सोच के मैं घबराऊँ नयी-नयी बातें आने ही वाली हैं प्यार भरी रातें हर कोई ये जाने, प्यार करें दीवाने एक दिन तो ये होना ही है, फिर कैसा घबराना मौसम मस्ताना…

You may also like...