नहीं जाना अब दूर “गुरुवर” भजन हिन्दी मे लिरिक्स के साथ

नहीं जाना अब दूर गुरुवर

नहीं जाना अब दूर गुरुवर

कह दो हमारा जी कसूर, रूठे क्यूँ हमसे जीहुजूर

तुम तो चले जाओगे, याद हमें आओगे

लेकिन बुलाना जी जरूर – – – नही जाना – —

दिल में हमारे रहना, हँसते हँसाते रहना

आँखों में तेरा ही सुरूर – – – नही जाना — –

तेरा ही सहारा है, तू ही बस हमारा है

झूठे हैं सारे दस्तूर – – – नहीं जाना – —

तुम ही हो दाता मेरे गुरुवर विधाता मेरे

तुम ही हमारा गुरूर – – – नहीं जाना – – –

अपनी हमें प्रीत देना, अपनी शरण में लेना

सदा प्रेम रहे भरपूर – – – नहीं जाना – —

सेवा सदा तेरी करें, कष्टों से हम ना डरें

हो ना कभी मजबूर – – – नहीं जाना – – –

दर्श तेरे पाते रहें, द्वार तेरे आते रहें

आँखों मे रहे तेरा नूर – – – नहीं जाना — –

भक्ति हम तेरी करें, भावों से दिल को भरें

गर्व गुमान करो चूर – – – नहीं जाना – – –

आज्ञा मे तेरी रहें, दुख सारे हँसके सहें

जो भी मिले हो मंजुर – – – नहीं जाना – – –

Listen Audio

You may also like...